Bulldozer runs on illegal construction


loader

Trending Videos



Trending Videos

लखनऊ। शहर में अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को प्रवर्तन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान गोसाईंगंज में दो अवैध प्लाटिंग व इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास एक अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। इसके अलावा मानक नगर व अमौसी, स्टेशन रोड पर दो अवैध व्यवसायिक निर्माण सील किए गए। प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी वंदना पांडेय ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे के पास लगभग 15 वर्ष पूर्व निर्मित निशिथ कॉम्पलेक्स में बिल्डर के जरिये पिछले हिस्से में सेटबैक को प्रभावित करते हुए निर्माण कार्य कराया जा रहा था। अवैध रूप से किए जा रहे इस निर्माण कार्य को प्रवर्तन टीम ने पुलिस बल के सहयोग से पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।



Source link

अभी अभी की खबरें