अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कालिया’ का मशहूर डायलॉग है- ‘हम जहां खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है।’ सीएम योगी ने गोंडा में इसी अंदाज में युवाओं के बीच अपनी बात रखी।

.

उन्होंने कहा- टैबलेट पर रील नहीं, अपने फ्यूचर का लिंक स्क्रॉल करिए। भले ही रील पर 30 सेकंड दीजिए, लेकिन अपने स्किल पर 30 मिनट दीजिए। यही आपकी रियल लाइफ बनेगी।

सीएम शुक्रवार को करीब 12:30 बजे गोंडा पहुंचे। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने मंच से 20 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए। इनमें गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के विद्यार्थी शामिल थे।

सीएम योगी ने 4 जिलों के स्टूडेंट्स को टैबलेट बांटे।

सीएम योगी ने 4 जिलों के स्टूडेंट्स को टैबलेट बांटे।

मंच पर पहुंचते ही सीएम को जिलाध्यक्ष ने गदा भेंट की।

मंच पर पहुंचते ही सीएम को जिलाध्यक्ष ने गदा भेंट की।

सीएम योगी की 10 बड़ी बातें…

1. ‘रील नहीं, अपने फ्यूचर का लिंक स्क्रॉल करिए’

सीएम ने कहा- AI आपके लिए एम्पावरिंग टूल होना चाहिए, आपके दिमाग पर हावी नहीं होना चाहिए। टैबलेट पर रील नहीं, अपने फ्यूचर का लिंक स्क्रॉल करिए। यही आपकी रियल लाइफ बनेगी।

सीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को दिया गया टैबलेट उनके टैलेंट को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का जरिया है।

2. ‘सपा की 4 और बसपा की 3 सरकारों से दोगुनी नौकरियां दीं’

सीएम ने कहा- आज लखनऊ में 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे हैं। पिछले साढ़े नौ साल में हमने यूपी में साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए हैं।

3. ‘2017 से पहले युवाओं की पहचान का संकट था’

सीएम ने कहा- 2017 से पहले खनन माफिया और शराब माफिया का प्रभाव था। यूपी का नौजवान कहीं जाता था तो लोगों को लगता था कि कहीं उसकी जेब में कट्टा या बम तो नहीं है।

आज उत्तर प्रदेश के नौजवान के सामने पहचान का संकट नहीं है। आज लोग उत्तर प्रदेश का नाम सुनकर नौजवानों को गले लगाना चाहते हैं।

4. ‘नौकरी में वसूली के लिए निकल पड़ता था सैफई सिंडिकेट’

सीएम ने कहा- 2017 से पहले वसूली के लिए सैफई सिंडिकेट चलता था। आज ऐसा नहीं है। अब युवाओं की प्रतिभा को सम्मान मिलता है और नौकरी भी मिल रही है।

5. ‘मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से विकास नहीं होता’

सीएम ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि मेनिफेस्टो के नाम पर मुंगेरीलाल के सपने दिखाने से विकास नहीं होता। इसके लिए समय, समर्पण और विजन चाहिए। 2017 से पहले पिछली सरकारों की एक ही उपलब्धि थी- ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’।

6. ‘सपनों को चार्ज रखें, तभी आसुरी शक्तियां होंगी डिस्चार्ज’

सीएम ने कहा- अपने टैबलेट के साथ अपने सपनों और संकल्पों को भी हमेशा चार्ज रखिए। जब आप चार्ज रहेंगे, तभी आसुरी शक्तियां और नेगेटिव फोर्सेज डिस्चार्ज होंगी। इससे आपका भविष्य सुपरचार्ज होगा और 2047 का विकसित यूपी रिचार्ज होगा।

7. ‘हर वायरल कंटेंट का करें फैक्ट चेक’

सीएम ने कहा- हर वायरल कंटेंट सही नहीं होता। उसका फैक्ट चेक जरूर करें। AI को एम्पावरिंग टूल बनाएं, उसे अपने दिमाग पर हावी न होने दें।

रील पर 30 सेकंड दें, लेकिन रोज 30 मिनट अपने स्किल को दें, क्योंकि स्किल ही आपकी रियल लाइफ बनाएगी।

8. ‘कट्टा-बम के ठिकाने ध्वस्त कर बनवाई AK-203 और ब्रह्मोस’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की बुद्धि कट्टा और बम से आगे नहीं बढ़ पाई। हमने कट्टा-बम के अवैध ठिकानों को ध्वस्त कर यूपी में AK-203 राइफल और ब्रह्मोस मिसाइल बनवाई।

सीएम ने कहा कि अंधविश्वास के कारण पूर्व मुख्यमंत्री नोएडा नहीं जाते थे, जबकि आज नोएडा और यीडा निवेश के बड़े केंद्र बन चुके हैं।

सीएम योगी के आने से पहले बच्चों को टैबलेट बांट दिए गए हैं।

सीएम योगी के आने से पहले बच्चों को टैबलेट बांट दिए गए हैं।

4 जिलों के 46,800 विद्यार्थियों को मिले टैबलेट

सीएम योगी ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत चार जिलों के करीब 46,800 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। जिलेवार आंकड़ा इस प्रकार है:

  • गोंडा: 33,200 विद्यार्थी
  • बहराइच: 7,400 विद्यार्थी
  • बलरामपुर: 5,100 विद्यार्थी
  • श्रावस्ती: 1,100 विद्यार्थी

विद्यार्थियों को लाने-ले जाने के लिए 1500 से ज्यादा बसें लगाईं

चारों जिलों के विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और टैबलेट वितरण के बाद उन्हें घर पहुंचाने के लिए 1500 से ज्यादा रोडवेज बसें लगाई गईं। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के पहुंचने को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

पूरे गोरखपुर जोन से 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। इसके अलावा गोंडा जिले के 4,066 शिक्षक भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में लगाए गए।



Source link

अभी अभी की खबरें