संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 09 May 2025 11:15 PM IST

अमांपुर से दिल्ली के जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक हरिओम वर्मा।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”681e3f3f217992b92302d937″,”slug”:”bus-service-started-from-mohanpur-to-delhi-kasganj-news-c-175-1-kas1002-131671-2025-05-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: मोहनपुर से दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 09 May 2025 11:15 PM IST

अमांपुर से दिल्ली के जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक हरिओम वर्मा।
कासगंज। परिवहन निगम ने मोहनपुर से दिल्ली के लिए शुक्रवार को बस सेवा शुरू की। पहले दिन बस में 20 लोगों ने यात्रा की। अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।कानपुर कार्यशाला से मिली पांच नई बसों में से एक बस का संचालन मुख्यमंत्री ग्राम जोड़ो योजना के तहत मोहनपुरा से दिल्ली शुरू किया गया है। इस अवसर पर विधायक हरिओम वर्मा ने कहा कि मोहनपुर से दिल्ली बस का संचालन होने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों इसका लाभ मिलेगा। पहले दिन 20 यात्रियों ने अलीगढ़-दिल्ली तक के लिए यात्रा की। मोहनपुर से बस का संचालन होने से गांव सिंगपुर, अमांपुर एवं कासगंज के लोगों को सीधे दिल्ली तक यात्रा में सहूलियत मिलेगी। अब उन्हें कासगंज बस स्टैंड तक नहीं आना पड़ेगा। एआरएम ओम प्रकाश ने बताया कस्बा मोहनपुर से दिल्ली के लिए मोहनपुर के सिंगपुर गांव से सुबह 6:30 बजे प्रतिदिन आनंद विहार दिल्ली तक के लिए एक बस का संचालन शुरू हो गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों को दिल्ली तक जाने में सुगमता होगी।