कभी उत्तर प्रदेश की मजबूत औद्योगिक अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाने वाला कानपुर अब आर्थिक रैंकिंग में पिछड़ता दिख रहा है। एक लाख करोड़ अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को लेकर राज्य सकल घरेलू उत्पाद (एसजीडीपी) की हुई समीक्षा में कानपुर 2024-25 में छठे स्थान पर पहुंच गया है। 2023-24 में शहर पांचवें स्थान पर था। 2023-24 में शहर की एसजीडीपी 79,967.97 करोड़ रुपये थी। 2024-25 में यह बढ़कर 86,177.93 करोड़ रुपये दर्ज की गई।



आर्थिक रैंकिंग में गौतमबुद्ध नगर पहले, लखनऊ दूसरे, गाजियाबाद तीसरे, प्रयागराज चौथे और आगरा पांचवें स्थान पर रहा। जिले की प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 1,47,443 रुपये बताई गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत आय 2,05,324 रुपये है। यानी कानपुर की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से 57,881 रुपये कम है।  वहीं जिले की अर्थव्यवस्था में श्रम और उत्पादन के बीच असंतुलन भी सामने आया है। निर्माण क्षेत्र से 35.30 प्रतिशत उत्पादन मिल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *