संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Mon, 01 Jun 2026 02:24 AM IST

Businessman Sandeep was murdered over a dispute regarding village land

गिरफ्तार किए गए आरोपी।




लखनऊ। रियल एस्टेट कारोबारी संदीप सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है। काकोरी के समदा गांव की जमीन के विवाद में उनकी हत्या कराई गई थी। यूपी एसटीएफ और पीजीआई पुलिस ने साजिशकर्ता प्रॉपर्टी डीलर दिनेश और उसके चालक मुकर्रबीन उर्फ मुबीन

को गिरफ्तार किया है। पांच लाख रुपये की सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिया गया था।

एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, मूलरूप से जौनपुर के सिकरारा टिकरी गांव निवासी संदीप कुमार पीजीआई के वृंदावन कालिंदी पार्क के पास किराये के मकान में रहते थे। 27 मई को कल्ली पश्चिम स्थित उनके दफ्तर के बाहर बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें तीन गोलियां मारी थीं। उनकी पत्नी ने पीजीआई थाने में हत्या की प्राथमिकी

दर्ज कराई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से प्रॉपर्टी डीलर दिनेश और संदीप के बीच चल रहे विवाद का पता लगाया। जांच में चालक अंबेडकरनगर के अलीगंज आशेपुर निवासी मुबीन की भूमिका भी सामने आई।

रविवार को एसटीएफ और पीजीआई पुलिस ने डलौना रेलवे क्रॉसिंग के पास से मुबीन को पकड़ा। मुबीन ने मालिक दिनेश के कहने पर संदीप की हत्या शूटरों से करवाने की बात कबूली। इसके बाद एसटीएफ ने दिनेश को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर एक बाइक, 3300 रुपये और दो मोबाइल बरामद हुए। दिनेश के खिलाफ अंबेडकरनगर और लखनऊ में नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी दिनेश भी मूलरूप से अंबेडकरनगर के आलापुर समुदा गोेहिला गांव का रहने वाला है।

पांच लाख रुपये में तय हुई थी सुपारी

पूछताछ में खुलासा हुआ कि संदीप और दिनेश के बीच काकोरी के समदा गांव की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। संदीप ने इस विवाद को लेकर कई बार संबंधित विभाग में शिकायतें भी की थीं। इन शिकायतों से दिनेश काफी परेशान हो गया था। उसने अपने चालक मुबीन से संदीप की हत्या कराने की बात कही। मुबीन ने परिचित के माध्यम से पांच लाख रुपये में संदीप की सुपारी तय की। उस व्यक्ति ने बाहर से दो शूटरों को बुलवाया था। गिरफ्तार आरोपियों ने शूटरों के रहने की व्यवस्था की थी। मुबीन ने अमीनाबाद से पुरानी अपाचे बाइक खरीदी थी। बाइक की नंबर प्लेट हटाकर शूटरों को दी गई। शूटरों ने कारोबारी संदीप सिंह की पूरी रेकी की थी। वारदात के दिन चालक मुबीन बकरीद के कारण गांव चला गया था। दिनेश भी लखनऊ से बाहर जाने की तैयारी में था। ताकि दोनों की लोकेशन लखनऊ में न मिले।

शूटरों की तलाश जारी

27 मई की दोपहर शूटरों ने तय समय पर संदीप की हत्या कर दी। उन्होंने हत्या के बाद दिनेश और मुबीन को फोन कर इसकी जानकारी दी। अब पुलिस वारदात में शामिल दोनों शूटरों की तलाश कर रही है। साथ ही शूटरों की व्यवस्था कराने वाले मुबीन के साथी को भी खोजा जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *