करोवन-सरोसी मार्ग पर डंपर की टक्कर से रेलवे फाटक टूट गया। गेटबूम, ओएचई लाइन में टकराने से कानपुर-लखनऊ लाइन पर ट्रेनों का आवागमन रुक गया। शताब्दी सहित कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। आरपीएफ ने अज्ञात डंपर के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।


सदर कोतवाली के करोवन-सरोसी मार्ग पर रविवार सुबह 11:30 बजे सरोसी की ओर जा रहा डंपर वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में गेट बूम में टकरा गया और फाटक टूट गया। गेटमैन ने लोगों की मदद से डंपर को रोका। ट्रेनें रोकने के लिए लाल झंडी के संकेतक लगाते हुए स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। आरपीएफ को पहुंचने में करीब एक घंटे वक्त लगा तब तक चालक डंपर लेकर भाग गया।

ओएचई लाइन टूटने से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन और लोकमान्य तिलक टर्मिनल को गंगाघाट स्टेशन पर रोका गया। इसके अलावा कई मालगाड़ी और यात्री ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रहीं। स्टेशन अधीक्षक सुधांशु मोहन ने बताया कि 11:30 से 1:10 बजे तक डाउन ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि गेट में टक्कर मारने वाले डंपर का पता लगाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *