बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार के ड्राइवर राजवीर ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पीडब्ल्यूडी गेस्टहाउस में फंदे से लटका मिला। राजवीर बाराबंकी जिले का रहने वाला था। 


cabinet minister driver dead body found hanging in the Bareilly PWD guest house

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की कार के ड्राइवर 28 वर्षीय राजवीर उर्फ कुंदन का शव कमिश्नर कार्यालय के सामने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में फंदे से लटका मिला। वह शुक्रवार से गेस्ट हाउस में रुका हुआ था। शनिवार रात सूचना के बाद सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव और कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। कुंदन के कान में मोबाइल से कनेक्ट ब्लूटूथ ईयरबड्स लगे थे। 

Trending Videos

इससे लग रहा था कि मोबाइल पर किसी से बात करने के दौरान उसने फंदा लगाया है। उसके मोबाइल में पैटर्न लॉक लगा मिला। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने सूचना देकर परिवार को बुला लिया है। कुंदन बाराबंकी के थाना हैदरगढ़ के गांव किरसिया का निवासी था और एक निजी ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करता था, जिसका अनुबंध राज्य संपत्ति विभाग से था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें