अयोध्या के रामपथ पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की। महिला ने थाने में तहरीर दी है।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”66e2d088571d710d4e075bb2″,”slug”:”chain-snatching-with-a-woman-on-rampath-in-ayodhya-2024-09-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”अयोध्या: मॉर्निंग वाक पर निकली महिला के साथ रामपथ पर चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने उड़ाई चेन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पीड़ित महिला गीता त्रिपाठी।
– फोटो : amar ujala
अयोध्या के रामपथ पर मार्निंग वॉक के लिए निकली एक महिला के साथ चेन स्नैचिंग हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन खींच ली। वारदात के बाद बदमाश रामपथ से लखनऊ की तरफ फरार हो गए।
सहादतगंज निवासी गीता त्रिपाठी मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं थीं कि रामपथ पर हनुमानगढ़ी के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने दो बाइक सवारों ने गले में पहनी हुई उनकी चेन खींच ली।
पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद लखनऊ की तरफ भाग निकले।