जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात किमी संख्या 211 के पास खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक अबरार और परिचालक मजीद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उच्च संस्थान रेफर किया गया है।

बरेली निवासी नावेद जुल्फिकार का ट्रक औरैया से आते समय गोहन के पास खराब हो गया था। उन्होंने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया था और मरम्मत के लिए मदद लेने चले गए थे।

औरैया की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक को अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। इसी वजह से उसने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में प्रयागराज के अब्दुल्लापुर निवासी चालक अबरार और परिचालक मजीद गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की सूचना पर छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से उन्हें उच्च संस्थान भेजा गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *