Hamirpur News: मप्र की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवक ने मिलने के लिए घर बुलाया। जिसके बाद उसपर मतांतरण का दबाव बनाया। युवती के मना करने पर युवक ने उसे घर में बंद कर दुष्कर्म किया।
{“_id”:”670fd4a0c40962b01a0bd039″,”slug”:”changed-name-and-befriended-a-girl-from-mp-forced-her-to-convert-misdeeds-her-when-she-refused-2024-10-16″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: नाम बदलकर मप्र की युवती से की दोस्ती, मतांतरण का बनाया दबाव, मना करने पर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
युवक ने सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर मप्र की एक युवती से दोस्ती की और उसे मिलने के लिए बुलाया। उस पर मतांतरण करने का दबाव बनाया। उसके मना करने पर उसे घर में बंद कर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मतांतरण सहित दुष्कर्म का मामला दर्जकर जांच में जुटी है।
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के एक गांव निवासी पीड़ित युवती ने बिवांर पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि थानाक्षेत्र के मुटनी गांव निवासी आरोपी मतलूब उर्फ राजू ठाकुर ने फेसबुक में राजू ठाकुर नाम से अपनी आईडी बना रखी है। उसी भ्रम में दोनों के बीच चैटिंग व बातचीत होने लगी। बताया कि जब वह आरोपी के बुलाने पर उससे मिलने आई तो उसे हकीकत पता चली। आरोपी ने जब उससे मतांतरण करने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। आरोपी ने उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मतांतरण सहित जबरन घर में बंद कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। कहा कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।