चित्रकूट। बहिलपुरवा क्षेत्र के सेमरिया चरणदासी निवासी फातिमा बानो (50) ने रविवार रात ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।
भाई तसव्वर अली ने बताया कि बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। रात में खाना खाने के बाद सो गई थीं। रात में चुपचाप घर से निकल कर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गईं।
पति की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। दो बेटियां आसमा व गुड़िया हैं। दोनों का निकाह हो चुका है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजन ने महिला की दिमागी हालत ठीक न होने की जानकारी दी है।
