Chitrakoot cultural identity blossoms in vibrant colors, 20 artists honored

फोटो 25 सीकेटीपी 21 प्रदर्शनी में बातचीत करते जिला​धिकारी व अन्य। स्रोत: आयोजक

चित्रकूट। कहीं कैनवास पर उकेरी गई आस्था तो कहीं मिट्टी में ढली संवेदना और कहीं रंगों में बसी कल्पना। सीतापुर स्थित लाल घराना कला वीथिका में चल रही चित्रकूट आर्ट फेस्टिवल की प्रदर्शनी के दूसरे दिन कला का ऐसा ही जीवंत संसार देखने को मिला। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने प्रदर्शनी देखी और 20 कलाकारों को सम्मानित किया।


रुद्र ललित कला फाउंडेशन ऑफ इंडिया, बांदा की ओर से ललित कला काशी के तहत आयोजित पांच दिवसीय समकालीन समूह कला प्रदर्शनी में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने चित्रकला, मूर्तिकला, प्रिंट मेकिंग व रेखांकन से अपनी भावनाओं को आकार दिया। रंगों के संयोजन, विषयों की विविधता और अभिव्यक्ति की अलग शैली दर्शकों को खूब भायी। लोग एक-एक कलाकृति को ठहरकर निहारते रहे।

डीएम पुलकित गर्ग ने कलाकारों से उनके विषय, भाव, दृष्टिकोण और शैली पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कलाकार अपनी रचनात्मकता से न सिर्फ चित्रकूट बल्कि देश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध कर रहे हैं। समारोह में चित्रकूट ग्लोरियस अवार्ड से 10 और सारनाथ वर्ल्ड हेरिटेज ऑनलाइन आर्ट एग्जिबिशन एंड अवार्ड 2026 के 10 कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन के कोऑर्डिनेटर चंदन सिंह समेत क्यूरेटोरियल टीम के मणि वशिष्ठ, मनु वर्मा, किशन सिंह चौहान, यश अग्रहरि, तुषार गुप्ता, हिमांशी गुप्ता, कंचन सिंह, बिरसेन कुमार, अभिलाष कुमार व बलराम सिंह मौजूद रहे।

फोटो 25 सीकेटीपी 21 प्रदर्शनी में बातचीत करते जिलाधिकारी व अन्य। स्रोत: आयोजक

फोटो 25 सीकेटीपी 21 प्रदर्शनी में बातचीत करते जिलाधिकारी व अन्य। स्रोत: आयोजक



Source link