Last Updated:
Chitrakoot to lucknow route : अगर आप भी चित्रकूट से लखनऊ जाना चाहते हैं, लेकिन जाम या खराब सड़कों से बचकर, तो ये दो आसान रास्ते आपका इंतजार कर रहे हैं. इन रास्तों से चित्रकूट से लखनऊ जाना काफी आसान है. कुछ ही घंटे में यह रास्ता आपको लखनऊ पहुंचा देगा. आप राजापुर कौशांबी होते हुए रायबरेली वाले रूट से लखनऊ जा सकते हैं. अगर दूसरे रूट की बात करें तो आप लखनऊ जाने के लिए बांदा फतेहपुर होते हुए जा सकते हैं. इन रास्तों से आप लखनऊ का रास्ता चार से पांच घंटे में तय कर लेंगे. इन रास्तों से लखनऊ की दूरी 250 से 300 किलोमीटर है.
चित्रकूट. ज्यादातर लोग बस या ट्रेन से ज्यादा अपने वाहन से कहीं भी जाना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार सड़क की सही जानकारी न हो पाने के कारण रास्ता भी भटक जाते हैं. इससे उनकी यात्रा लंबी हो जाती है और काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. चित्रकूट धर्मस्थली के रूप में मशहूर है. यहां रोज लोग घूमने-फिरने आते हैं. कई लोग चित्रकूट से लखनऊ भी जाते हैं. अगर आप भी चित्रकूट से लखनऊ जाना चाहते हैं तो ये दो आसान मार्गों का चयन कर सकते हैं. इससे चित्रकूट से लखनऊ जाना काफी आसान है. कुछ ही घंटे में यह रास्ता आपको लखनऊ पहुंचा देगा.
नहीं मिलेगी खराब सड़क
चित्रकूट एक आध्यात्मिक नगरी है, जहां रोज हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचते हैं. यहां दर्शन करने के बाद कई अलग-अलग जगह में जाते हैं. अगर आप भी चित्रकूट से लखनऊ जा रहे हैं तो राजापुर कौशांबी होते हुए रायबरेली वाले रूट से लखनऊ जा सकते हैं. अगर दूसरे रूट की बात करें तो आप लखनऊ जाने के लिए बांदा फतेहपुर होते हुए लखनऊ की ओर जा सकते हैं. ये दोनों रूट सबसे बेस्ट माने गए हैं. इन रूटों से जाने पर आपको जाम और खराब सड़क से गुजरना नहीं पड़ेगा. आप आसानी से लखनऊ का रास्ता चार से पांच घंटे में तय कर लेंगे.
ट्रेन कौन सी चलती है
चित्रकूट के स्थानीय निवासी सत्य प्रकाश द्विवेदी लोकल 18 से बताते हैं कि चित्रकूट से लखनऊ जाने के लिए दो प्रमुख मार्ग हैं, जहां से आप लगभग 250 से 300 किलोमीटर की दूरी तय करके लखनऊ पहुंच सकते हैं. पहले मार्ग की बात की जाए तो आप राजापुर महेवा कौशांबी होते हुए लखनऊ जा सकते हैं. अगर दूसरे रास्ते की बात करें तो आप बांदा फतेहपुर होते हुए लखनऊ का सफर तय कर सकते हैं. सत्य प्रकाश का कहना है कि लखनऊ जाने के लिए चित्रकूट से एक जनरथ बस भी चलती है. अगर ट्रेन की बात करें तो आप चित्रकूट एक्सप्रेस ट्रेन और इंटरसिटी ट्रेन से भी लखनऊ का सफर तय कर सकते हैं.
About the Author

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
