अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Tue, 15 Oct 2024 11:48 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब से कुछ ही देर में बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पीड़ित परिवार सीएम के सामने अपनी मांगे रखेंगे।

 


CM Yogi Adityanath meets to Ramgopal Mishra's family.

मृतक युवक के पिता, भाई और उसकी बहन।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब से कुछ ही देर में बहराइच हिंसा में मारे गए युवक रागोपाल मिश्रा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। पीड़ित परिवार करीब सुबह करीब 10 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गया। परिवार के साथ महसी के भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह भी मौजूद थे।

Trending Videos

बता दें कि रविवार को बहराइच के महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके बाद हिंसा भड़क उठी। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित क्षेत्रों में फोर्स तैनात की गई है।

इसके पहले मीडिया से बातचीत में मृतक युवक के परिजनों ने न्याय की मांग की थी। उन्होंने कहा कि दोषियों का उनके सामने एनकाउंटर किया जाए और उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *