अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Tue, 15 Oct 2024 12:06 PM IST

Gyanvapi Case : ज्ञानवापी से संबंधित दो मामलों में आज सुनवाई होनी है। एक मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अवधेश कुमार की कोर्ट में तो दूसके की सुनवाई सिविल जज (सीनियर डिविजन) हितेश अग्रवाल की कोर्ट में होनी है। 


Hearing will be held today in two cases related to Gyanvapi

Gyanvapi Case
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


निगरानी अर्जी पर सुनवाई आज

Trending Videos

विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अवधेश कुमार की कोर्ट में ज्ञानवापी में उर्स सहित अन्य धार्मिक आयोजनों की मांग के मामले में हिंदुओं को पक्षकार बनाने के खिलाफ लंबित निगरानी अर्जी पर सुनवाई आज होगी। 

पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण इस मामले में पिछली सुनवाई नहीं हो सकी थी। निगरानी अर्जी लोहता के मुख्तार अहमद अंसारी की ओर से दाखिल की गई है। नंद लाल पटेल ने पक्षकार बनाने की अर्जी दी थी।

अर्जेंट वाद की सुनवाई आज

सिविल जज (सीनियर डिविजन) हितेश अग्रवाल की कोर्ट में ज्ञानवापी में पूजा-पाठ और राग-भोग सहित अन्य मांगों के अर्जेंट वाद की सुनवाई आज होगी। न्यायिक अधिकारी अवकाश पर होने के कारण पिछली सुनवाई नहीं हो सकी थी। जिसके बाज इस मामले की सुनवाई 15 अक्तूबर यानी आज होनी है। यह वाद शैलेंद्र योगीराज पिछले साल दाखिल कर ज्ञानवापी में पूजा-पाठ और राग-भोग की अनुमति मांगी थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *