– युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के तहत अंतरराष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। स्थानीय युवाओं को कौशलवर्धन के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच दिया जाएगा। स्थानीय युवाओं को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि, वे वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकें।

ये सेंटर विभिन्न आधुनिक उद्योगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें तकनीकी और व्यावसायिक प्रशिक्षण के साथ-साथ नवीनतम कौशल जैसे डिजिटल तकनीक, विनिर्माण, ऑटोमेशन और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य न केवल रोजगार योग्य कौशल विकसित करना है बल्कि स्थानीय युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार करना है। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि यह सेंटर बुंदेलखंड क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस केंद्र से प्रशिक्षित युवा न केवल अपने कॅरियर को मजबूत बनाएंगे। बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इस सेंटर के शुरू होने से झांसी और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

बीडा से जल्द जुड़ेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे

बीडा परिक्षेत्र को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। विजयदशमी पर सांसद अनुराग शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर इस विषय में चर्चा की। कहा कि बीडा के तहत आने वाली भूमि के कारण जिन किसान परिवारों की जमीन प्रभावित हुई है, उनके एक सदस्य को बीडा में रोजगार का मौका दिया जाए। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया।

बड़े अस्पताल, आवासीय विद्यालयों की स्थापना के लिए आमंत्रण

बीडा परिक्षेत्र में बड़े राष्ट्रीय स्तर के कई अस्पताल और आवासीय विद्यालयों की स्थापना के लिए बड़े-बड़े निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। ताकि, झांसी और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं का स्तर उच्चतम किया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *