भैंस चोरी करके ले जा रहे बदमाशों का विरोध करने की कीमत किसान को जान देकर चुकानी पड़ी। बदमाशों ने पिकअप गाड़ी से किसान को कुचल दिया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। 

 


Miscreants crushed farmer with a pickup vehicle incident took place in protest against buffalo theft

मृतक किसान और विलाप करती परिवार की महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करके भाग रहे बदमाशों ने रोकने पर किसान पर गाड़ी चढ़ा दी। सीधी टक्कर से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। 

Trending Videos

नगर पंचायत के हरीसिंहपुर निवासी 45 वर्षीय  सत्यनारायण बाथम पुत्र विद्याराम बाथम का बिधूना मार्ग पर सड़क किनारे मकान है। मंगलवार सुबह चार बजे की घटना है। तड़के आए बदमाशों ने सत्यनारायण के घर के बाहर से भैंस चोरी कर ली। बदमाशों को भैंस पिकअप गाड़ी से ले जाने लगे। इससे पहले गाड़ी में गांव के ही धर्मेंन्द्र शाक्य की भैंस भी चोरी कर ली थी। बदमाशों की आहट से गांव में जगार हो गई। शोर सुनकर  सत्यनारायण भी नींद से जाग गए। 

सत्यनारायण को अपनी ओर आते देख बदमाशों ने पिकअप गाड़ी वहां से दौड़ा दी। इस दौरान सत्यनारायण और उनकी पत्नी ने गाड़ी को रोकने के प्रयास किया। बदमाशों ने सत्यनारायण को गाड़ी से रौंद दिया, वहीं पत्नी बाल-बाल बच गईं। किसान को कुचलते हुए चोर किशनी चौराहे की तरफ फरार हो गए। सत्यनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *