Disgusting act of minors blackmailing of girl with objectionable photos and videos recovered seven lakh rupees

girl demo
– फोटो : freepik

विस्तार


आगरा में नाबालिगों ने पड़ोस में रहनी वाली 12 साल की लड़की के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो से ब्लैकमेलिंग का खेल किया। लड़की से धीरे-धीरे करके सात लाख रुपये वसूल लिए। जानकारी तब हुई जब घर से रुपये गायब होने पर परिवार के लोगों को शक हुआ। उन लोगों ने नजर रखना शुरू कर दिया, जिसमें बेटी की करतूत पकड़ी गई। जब बेटी ने पूरी कहानी बताई तो परिवार के लोगों के होश उड़ गए। मामले में एक युवक सहित तीन नाबालिगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। 

Trending Videos

एममएम गेट थाना क्षेत्र के कारोबारी की 12 वर्ष की बेटी की छह महीने पहले आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपियों ने बालिका से वसूली शुरू कर दी। बालिका घर से रुपये चोरी करके आरोपियों देने लगी। रुपये गायब होने पर स्वजन को शक हुआ। उन्होंने घर में नजर रखनी शुरू कर दी। 

बेटी को रुपये निकालते देख उससे पूछताछ की तो ब्लैकमेलिंग की कहानी सुन उनके होश उड़ गए। वसूली करने वाले तीन आरोपी नाबालिग हैं, जबकि एक बालिग है। बालिका के स्वजन ने मामले में चारों के खिलाफ एमएम गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *