CM Yogi and Mohan Bhagwat Deliberate Caste Equations at Gautam Kutir News in Hindi

CM Yogi and Mohan Bhagwat
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यह मुलाकात अनायास नहीं थी। पूरी कार्ययोजना एवं विजन के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरएसएस प्रमुख डा. मोहन भागवत से मुलाकात की। दो घंटे तक गौतम कुटीर में गहन चर्चा चली। 

Trending Videos

पिछले चुनाव से लेकर आगामी रणनीति पर बात हुई और केंद्र बिंदू में मिशन 2027 ही रहा। यह बैठक कितनी सफल रही इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि लौटते समय योगी ने अपनी गाड़ी में बैठकर सभी का अभिवादन किया और मुस्कान के साथ शिविर से बाहर निकले।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मथुरा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। मथुरा के परखम में संघ की दस दिवसीय बैठक चल रही है। जिसमें संघ प्रमुख भाग ले रहे हैं। 

ब्रज में संघ प्रमुख और सीएम योगी की मुलाकात अहम मानी जा रही है। पहले यहां सप्त कुटीर में पांच प्रमुख पदाधिकारियों ने सीएम योगी का स्वागत किया और इसके बाद वो सीधे यहां बनी गौतम कुटरी में ठहरे मोहन भागवत से मिलने पहुंच गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *