कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया में सोमवार को पत्नी के मायके चले जाने के कुछ घंटे बाद एक युवक ने घर के कमरे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्राम सिमिरिया निवासी मोहन कुमार (30) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि सोमवार की सुबह उसकी पत्नी अपने पिता के साथ मायके चली गई थी। घर में मोहन और उसकी वृद्ध मां ही थे। शाम को मोहन ने घर के कमरे में पंखे के लोहे के हुक से रस्सी के सहारे फंदा डालकर लगा ली। कुछ देर बाद वृद्ध मां की नजर बेटे पर पड़ी तो वह चीख पड़ी। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो भाइयों की हादसे में हो चुकी है मौत, एक लापता

बताया गया कि मोहन चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाइयों की कुछ वर्ष पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है, जबकि एक अन्य भाई के लापता होने की बात सामने आई है। मोहन के दो बच्चे हैं, जो अपनी मां के साथ ननिहाल गए हुए थे। घटना के समय घर में मोहन की वृद्ध मां ही मौजूद थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें