मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2024 महामहोत्सव का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके साथ ही वह बृजभूमि को 583 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

Janmashtami 2024: रोशनी में जगमगाता श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर
– फोटो : संवाद
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा में 5251वें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोरों पर हैं। महामहोत्सव का शुभारंभ 25 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में गुब्बारा उड़ाकार करेंगे। सीएम यहां आने के बाद 583 करोड़ रुपये की 137 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
इसमें मुख्य रूप से बरसाना रोप-वे का उद्घाटन शामिल रहेगा। 25 की रात को विश्राम के बाद 26 को जन्माष्टमी पर जन्मस्थान पर दर्शन कर यहां से रवाना होंगे। इसी के साथ ब्रज मंडल में 5 बड़े मंच, 19 छोटे मंच और 20 प्रमुख मार्गों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हो जाएगा।
