संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 06 Jun 2026 12:27 AM IST

Cosmos Academy won the first match of the five-match series, with Neha scoring an unbeaten 89 and Krishna taking four wickets. The opposition was unable to survive on the pitch.

पांच मैचों की शृंखला में कॉसमॉस अकादमी ने जीता पहला मुकाबला, नेहा ने नाबाद 89 रन बनाए और कृष्णा
– फोटो : रामेश्वर दास



आगरा। दयालबाग के कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर पांच मैचों की शृंखला के पहले मुकाबले में कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने 1-0 से बढ़त बना ली। टीम ने 172 रन के बड़े अंतर से राधावल्लभ क्रिकेट अकादमी को हराया।


पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉसमॉस क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। नेहा यादव ने 104 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेली। शिवम सागर ने 54 और प्रांशु शर्मा ने 47 रन का योगदान दिया। कृष्णा ने 4 विकेट हासिल किए जबकि अनमोल, समीर तोमर और प्रिंस को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राधावल्लभ क्रिकेट अकादमी 23.2 ओवर में 69 रन पर ऑलआउट हो गई। तनिष्क ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। धैर्य जैन और पवन ने 3-3 विकेट झटके जबकि मिष्टी भारद्वाज ने 2 विकेट हासिल किए। मैच के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेहा यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार कोच द्रवित शर्मा ने प्रदान किया। इस अवसर पर अकादमी के पदाधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *