कोंच। महाराज अग्रसेन जयंती पर रविवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान द्वारिकाधीश महाराज, महाराज अग्रसेन, कुलदेवी लक्ष्मी के प्रति श्रद्धा प्रकट की।

शोभायात्रा में महिलाएं, युवतियां और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल भवन से हुआ। महिलाएं और युवतियां सिर पर आम्रपत्तों से सुसज्जित कलश रखकर चल रही थीं, जबकि पुरुष माथे पर चंदन का लेप लगाए हाथों में ध्वज-पताका लेकर महाराज अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

शोभायात्रा लवली चौराहा, मानिक चौक, सराफा बाजार और रामगंज होते हुए सागर चौकी तिराहे पहुंची। यहां से चंदकुआं के रास्ते स्टेट बैंक होते हुए यात्रा दोबारा अग्रवाल भवन पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद हवन-पूजन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नगर पालिका कार्यालय पर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित सभासदों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

वहीं, नासिर पेट्रोल पंप पर राठौर समाज सेवा समिति ने यात्रा का स्वागत किया। समिति अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने जलपान की व्यवस्था की। शोभायात्रा में पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *