संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67b23a177a1ea834d70c898a”,”slug”:”crowds-gathered-at-the-railway-station-to-take-bath-in-maha-kumbh-jhansi-news-c-11-1-jhs1033-495596-2025-02-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: महाकुंभ में स्नान करने के लिए रेलेवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST

मऊरानीपुर। रेलवे स्टेशन मऊरानीपुर पर शनिवार की रात्रि महाकुंभ में स्नान करने के लिए श्रद्धालुओ की भारी भीड़ उमड़ी। स्टेशन पर पहुंचे श्रद्धालु ट्रेन में सवार होना चाहते थे, लेकिन झांसी से आ रहीं अधिकतर ट्रेनों के फाटक बंद होने से श्रद्धालु परेशान रहे। जीआरपी पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को ट्रेनों में सवार नहीं करा पाने पर परेशान श्रद्धालुओं की मदद के लिए उपजिलाधिकारी अजय यादव, तहसीलदार प्रभात कुमार, कोतवाली पुलिस को लेकर स्टेशन पर पहुंचे। सभी ने ट्रेनों के फाटक खुलवाकर श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने के लिए सवार कराया। रात्रि में मेला स्पेशल ट्रेनों में सवार होकर श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हुए। दिन में भी रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की प्रयागराज जाने के लिए भारी भीड़ रहीं। रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रत्येक श्रद्धालु जल्दी से ट्रेन में सवार होकर प्रयागराज पहुंचने की मशक्कत करते रहे। संवाद