आगरा। जिला योग स्पोर्ट्स संगठन के तत्वावधान में 18 एवं 19 जुलाई को डॉलीस पब्लिक स्कूल, बल्केश्वर में दशम योग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति सदस्य देवजीत घोष ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी प्रदर्शन करेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 7 से 9 अगस्त तक लायन सफारी, इटावा में आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। बताया कि आयोजन समिति में वीरेंद्र कुमार मित्तल, नितेश अग्रवाल, हरीश जैन, राजीव ठाकुर, मुकेश राय शामिल हैं।
