{“_id”:”682f3c5f29a0f7d79b02df4c”,”slug”:”daughter-in-law-beat-her-mother-in-law-on-road-in-mathura-2025-05-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: घर से खींचकर बाहर ले गई बहू…फिर सास का किया ऐसा हाल, देखकर दंग रह गए लोग; मामले की जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मथुरा में बहू ने सास के साथ अभद्रता की हदें पार कर दीं। सरेराह बहू ने सास को पीटा। मामले में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।
सास से मारपीट करती बहू। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के छाता कोतवाली के गांव तरौली जनूबी में एक सप्ताह पहले बहू ने अपनी सास को सरेराह पीटा। एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बना लिया। पीड़िता ने छाता कोतवाली में 16 मई को तहरीर और वीडियो दिया। इसके बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। बृहस्पतिवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
Trending Videos
गांव तरौली जनूबी निवासी 72 वर्षीय कस्तूरी देवी का आरोप है उसकी पुत्रवधू उसके साथ आए दिन उसके साथ मारपीट करती है। 16 मई की सुबह उसकी पुत्रवधू उसे घर के बाहर से खींचते हुए लाई और उसकी पिटाई की। पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने इसका वीडियो बनाया तो उसे भी धमकाया। पड़ोसी युवक की मदद से वह किसी तरह थाने पहुंचीं और पुलिस को तहरीर और मारपीट का वीडियो दिखाया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।