
{“_id”:”682f8512beadacfb93075c9e”,”slug”:”medical-college-electricity-supply-remained-disrupted-for-12-hours-and-25-minutes-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-561087-2025-05-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मेडिकल कॉलेज : 12 घंटे 25 मिनट तक ठप रही बिजली आपूर्ति”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। आंधी से मेडिकल कॉलेज की बिजली आपूर्ति 12 घंटे 25 मिनट ठप रही। इससे न सिर्फ इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती रोगी गर्मी में बेहाल रहे बल्कि सीटी और एक्सरे जांचें भी प्रभावित हुईं।
मेडिकल कॉलेज के रिकॉर्ड के अनुसार, आंधी से बुधवार की रात 12.25 बजे मेडिकल कॉलेज परिसर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे आईसीयू को छोड़कर इमरजेंसी के एसी और वार्डों के कूलर बंद हो गए। इसकी वजह से रोगियों का गर्मी में रात काटना मुश्किल हो गया। वहीं, रात में हादसों में गंभीर रूप से घायल रोगियों की सीटी स्कैन और एक्सरे जांच भी प्रभावित रही। जब छह रोगियों की हालत चिंताजनक हुई तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जनरेटर से कनेक्शन जोड़कर सीटी स्कैन कराया। किसी तरह रात तो कट गई मगर सुबह होने पर बिजली नहीं आई। दोपहर 12:45 बजे बिजली आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसआईसी सचिन माहुर ने बताया कि 12 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं आने की वजह से जांचें प्रभावित हुई। आवश्यकता होने पर जनरेटर चलाकर जांचें कराई गई। ब्यूरो