
मस्जिद में मिली युवती की लाश
– फोटो : istock
विस्तार
आगरा स्थित ताजमहल के पास नगला पेमा में एक मस्जिद में 25 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक युवती का चेहरा पत्थर से कुचलने के बाद हत्या की गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। टीम पहचान करने के प्रयास में लगी हुई है।
