{“_id”:”676e3d0bfbdfdea1b5095d5c”,”slug”:”dead-body-of-a-young-man-was-found-lying-in-the-garden-2024-12-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh News: बाग में पड़ा मिला युवक का शव, ई-रिक्शा लूट कर हत्या की आशंका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बाग में शव मिलने पर देखते ग्रामीण – फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर को बदमाशों ने एक ई-रिक्शा को लूट कर चालक के सिर में गोली मार हत्या कर दी। शव को गांव जिरौली डौर के जंगल में बेरिया के बाग में फैंक कर फरार हो गये। 27 दिसंबर सुबह ग्रामीणों ने बाग में शव को देखा तो लोधा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर लोधा थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं।
Trending Videos
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोधा के गांव मोहकमपुर दुनाई निवासी 36 वर्षीय संतराम पुत्र श्यामलाल के परिजनों ने बताया कि म्रतक युवक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। 26 दिसम्बर को सुबह साढे़ दस बजे के करीब घर से ई रिक्शा लेकर अलीगढ शहर के लिए गया था। वह शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों को चिन्ता हुई। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कहीं न मिलने पर युवक के परिजन लोधा थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
27 दिसम्बर की सुबह ग्रामीण लोधा के गांव जिरौली डौर के जंगल में शौच करने के लिए जा रहे थे। जिरौली डौर निवासी रबी के बेरिया के बाग में एक युवक को शव दिखाई दिया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने लोधा पुलिस को दी। सूचना पर लोधा पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने युवक की जेब में मिले आधार कार्ड को देख परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान लोधा के गांव मोहकमपुर दुनाई के संतराम के रूप में हुई। युवक के शव को देख परिजनों के होश उड़ गई। मृतक ई-रिक्शा चालक ने अपने पीछे दो बेटे दो बेटी और पत्नी को रोते-बिलखते छोड़ा है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। लोधा पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।