Death in Thailand: Priyanka's post mortem could not be done till now, kept the family members waiting all day,

आरोपी डॉ. आशीष श्रीवास्तव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते बुधवार को दो शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पूरे दिन परिजन, शव मिलने के इंतजार में पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे रहे। बार-बार उन्हें भीतर बुलाया जाता और फिर कुछ जानकारी लेने के बाद बाहर जाने के लिए कह दिया गया। थोड़ी देर में पोस्टमार्टम होने की बात कहकर कर्मियों ने पूरा दिन निकाल दिया। अंत में देर शाम सात बजे पोस्टमार्टम होने की जानकारी दी गई, लेकिन आधे घंटे बाद कर्मचारी बृहस्पतिवार को आने की बात कहकर चले गए।

Trending Videos

हैरानी की बात ये है कि दोनों शव न केवल हत्या जैसे संगीन मामले से जुड़े हैं, बल्कि कई दिन पुराने हैं। पहला मामला थाईलैंड के होटल में संदिग्ध हालात में हुई प्रियंका शर्मा की मौत से जुड़ा है। आठ जनवरी तड़के प्रियंका की मौत के बाद बुधवार सुबह शव केजीएमयू के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया गया था। एक सप्ताह पुराना शव होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशीलता नहीं दिखाई और दिन भर टालमटोल करते रहे।

दूसरा मामला सुपारी लेकर दूसरे की जगह ई रिक्शा चालक रिजवान की हत्या का है। बुधवार सुबह रिजवान का शव पेपर मिल कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान जाकर पुलिस ने कब्र से शव निकलवाया। रिजवान की 30 दिसंबर को हत्या की गई थी। करीब 16 दिन पुराना शव का पोस्टमार्टम करने में तत्परता नहीं दिखाई गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *