आगरा में सेवानिवृत फौजी से गहने हड़पकर सात लाख रुपये का चेक देने का मामला सामने आया है। इस मामले में अतिरिक्त न्यायालय संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी महेश नौटियाल ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव अटूस निवासी आरोपी राहुल कुमार को तलब करने के आदेश दिए हैं।

सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव लोह करेरा निवासी सेवानिवृत फौजी मोहन सिंह ने वाद दायर कराया। आरोप लगाया कि वह गांव में कृषि कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने अपने विवाह के दौरान वर्ष 2006 में विपक्षी राहुल कुमार से दो सोने की चूड़ी, मंगल सूत्र, एक चेन का कुल वजन 76 ग्राम की बनवाई थी। सोने की चमक फीकी पड़ने और टूट-फूट होने पर 25 मार्च 2024 को उन्होंने गहने विपक्षी को दिखाए। 

उसने 15 दिन बाद आकर ले जाने को बोल दिया। इसके बाद कई महीनों तक बहाने बनाता रहा और गुम जाने का बहाना बनाकर गहनों की कीमत के रूप में सात लाख रुपये का चेक दे दिया। बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें