उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट दौरे पर पहुंचे। मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई तबाही का हवाई सर्वे करने के बाद मुख्यमंत्री सीधे रामघाट पहुंचे। वहां उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभावित व्यापारियों व स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनका हाल जाना।
तुलसीदास की क्षतिग्रस्त प्रतिमा के पास रुके सीएम योगी रामघाट का जायजा लेने के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई संत तुलसीदास की प्रतिमा के पास रुके। प्रतिमा की स्थिति को देखकर उन्होंने गहरी चिंता व्यक्त की और मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से इसके जीर्णोद्धार और सुरक्षा के संबंध में जानकारी ली।
