New timetable for the Izzatnagar-Gorakhpur Express released

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस की समय सारिणी नवंबर से बदल जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने सोमवार को नई समय सारिणी जारी कर दी। इसके मुताबिक इज्जतनगर से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर होते हुए चलने वाली इकलौती नियमित ट्रेन से यात्रा का समय एक घंटे तक घट जाएगा।


वर्तमान में 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन इज्जतनगर से दोपहर 3:40 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचती है। 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस रात 10:15 बजे गोरखपुर से चलने के बाद अगले दिन दोपहर 1:05 बजे इज्जतनगर आती है।

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर हुसैन ने बताया कि एक नवंबर से इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस इज्जतनगर से शाम पांच बजे चलने के बाद 5:20 बजे भोजीपुरा आएगी। 6:05 बजे पीलीभीत, 7:22 बजे पूरनपुर, 8:10 बजे मैलानी, 8:30 बजे गोला गोकर्णनाथ, रात नौ बजे लखीमपुर और अगले दिन सुबह सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस गोरखपुर से रात नौ बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 7:20 बजे लखीमपुर, 7:48 बजे गोला गोकर्णनाथ, 8:45 बजे मैलानी, 9:43 बजे पूरनपुर, सुबह 10:43 बजे पीलीभीत, 11:17 बजे भोजीपुरा और 11:35 बजे इज्जतनगर आएगी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *