Deceptions of builders: Promises of malls and multiplexes colonies were established buyers got trapped

घर
– फोटो : istock

विस्तार


आगरा में आवासीय योजनाओं में घर खरीदने का सपना पूरा होने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिलने पर लोगों को बिल्डरों के खिलाफ मोर्चा खोलना पड़ रहा है। शहर में कई आवासीय योजनाएं हैं, जिनमें लोगों ने जमा पूंजी लगाकर घर खरीदा। जो सुविधाएं देने के वादे किए गए, वह बिल्डरों ने पूरे नहीं किए।

बिचपुरी रोड स्थित नरसी विलेज के 150 परिवार ने आवासीय योजना राजदरबार स्पेसेज बनवाने वाले बिल्डर की वादाखिलाफी के खिलाफ शिकायत की है। हालांकि कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि यहां बिल्डर ने मल्टीप्लेक्स, शॉपिंग मॉल से लेकर पार्किंग तक की सुविधाओं का वादा करके 12 साल बाद भी सुविधाएं नहीं दी हैं।

इसी तरह शमसाबाद रोड स्थित कैलोडोरा होम्स के बिल्डरों ने पार्किंग की जमीन ही बेच डाली। शाॅपिंग माॅल की जगह पर भी फ्लैट बनाकर बेच दिए। सोसाइटी के लोगों को अब पार्किंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत भी लोगों ने मंडलायुक्त से की है। जांच चल रही है।

मंगला कंस्ट्रक्शन, प्रेरणा बिल्डर्स, निखिल होम्स सहित दर्जनों बिल्डरों ने अपनी कॉलोनियों में संपर्क मार्ग, सीवर और पीने के पानी तक की सुविधाएं नहीं दी हैं। यहां अपनी पूंजी लगाने वाले आवंटी परेशान हैं। कुछ बिल्डरों को रेरा की ओर से रिकवरी नोटस जारी हो चुके हैं। जिन लोगों का पैसा फंस चुका है, वो परेशान हैं। शिकायतों पर भी इन बिल्डरों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती है।

कैल़ोडोरा होम्स सोसाइटी के बीर बहादुर सिंह बताते हैं कि शहर में तमाम कॉलोनियां अवैध रूप से खड़़ी कर दी गईं। लोगों ने किसी तरह अपने जीवनभर की कमाई घर खरीदने के लिए लगाई मगर अब इन कॉलोनियों में संपर्क मार्ग, सीवर, पानी जैसी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बिचपुरी रोड स्थित एक अपार्टमेंट के समर्थ सिंह का कहना है कि अपार्टमेंट में पैसा फंसाने के बाद सोसाइटी शुल्क भी मनमाना वसूला जा रहा है। इसे भी तय किया जाना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *