Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। देवरिया वुशू एसोसिएशन ने जीवन मार्ग सोफिया सेकंडरी स्कूल में रविवार को कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेल्ट दिया गया।एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार तिवारी की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने अटैक डिफेंस, पंचिंग, किकिंग और पुमसे का बेहतर प्रदर्शन किया। देवरिया वुशू एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अवध किशोर चौधरी ने बताया कि सक्षम केजरीवाल,धनुष केडिया, अथर सिंह, आयुष्मान श्रीवास्तव, युग उपाध्याय, विवान मिश्रा, आरव विक्रम, श्रेया वर्मा, हर्षित वर्मा, अभिज्ञा सिंह, वैष्णवी शाही, वेदान्त मणि, देवांश शुक्ला, उन्नति श्रीवास्तव, शिखर श्रीवास्तव,वियांसी, धनिका रूंगटा, अविरल सिंह, गौरी मिश्रा,आरीसा साहनी, इमैनुएल को ह्वाइट बेल्ट से येलो बेल्ट, ग्रंथ शर्मा,मनस्वी तिवारी,आराध्या जायसवाल को येलो बेल्ट से आरेंज बेल्ट, अभ्यक्त तिवारी, अक्षरम आर्य, अर्चित शर्मा, आर्यन सिंह, प्रियल श्रीवास्तव, पार्थ मिश्रा, अमृत कुमार पटेल, आराध्या तिवारी को आरेंज बेल्ट से ग्रीन बेल्ट, घृति सिंह को ब्लू बेल्ट से पर्पल बेल्ट उनके प्रदर्शन पर दिया गया।
अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल ने विजेता बच्चों से कहा कि आज के समय में शारीरिक बल आवश्यक है। ट्रेनिंग से आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ाता है। निर्णायक की भूमिका रामकेश सिंह, अफीफा कमर,जावेद आलम, अंशु वर्मा, जैनुद्दीन सिद्दीकी, अरीबा कमर, वैष्णवी पटेल, मानवी जायसवाल, आदर्श राज सोनी, युवराज सिंह ने निभाई। स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर डेजी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इसमें सिस्टर रोशनी, सिस्टर नोमिता उपस्थित रहीं।
