Last Updated:

Chitrakoot News: प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट में देव दीपावली के पावन पर्व पर रामघाट को 21 हजार दीपों और भव्य आतिशबाजी के साथ सजाया गया है,मंदाकिनी नदी के तट पर श्रद्धालुओं ने दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना की.

चित्रकूट: प्रभु श्रीराम की तपोस्थली चित्रकूट आज देव दिवाली के पावन पर्व पर दीपों की रोशनी से जगमगाएगी. पर्व को लेकर नगर पालिका परिषद कर्वी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शाम होते ही मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित रामघाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाता नजर आएगा. इस दौरान श्रद्धालु मां मंदाकिनी में दीपदान कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे. वहीं नगर पालिका की ओर से भव्य आतिशबाजी और आकर्षक सजावट भी कराई जाएगी. शाम होते ही पूरा मन मंदाकिनी का घाट लाइट की रोशनी से नहीं, बल्कि दीपक की रोशनी से जगमगा जाएगा.

आपको बता दें कि धर्म नगरी चित्रकूट भगवान श्रीराम की तपोस्थली के रूप में देशभर में प्रसिद्ध है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने अपने 14 वर्ष के वनवास काल में से करीब साढ़े 11 वर्ष चित्रकूट में बिताए थे. यही वजह है कि यहां हर पर्व का विशेष धार्मिक महत्व होता है. देव दिवाली के अवसर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट पहुंचकर दीपदान करते हैं.इस बार भी नगर पालिका कर्वी की ओर से रामघाट क्षेत्र में 21 हजार दीपक जलाने की तैयारी की गई है.

मंदाकिनी नदी का तट होगा जगमग
वहीं यूपी और एमपी दोनों ओर के रामघाट क्षेत्र को मिलाकर करीब 50 हजार दीपों से सजाया जाएगा. शाम को जब हजारों दीप एक साथ जलेंगे तो मंदाकिनी नदी का तट रोशनी से नहाया नजर आएगा. दीपों की जगमगाहट, आतिशबाजी और धार्मिक माहौल के बीच रामघाट का नजारा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनेगा.

रंगोली और दीपदान का कार्यक्रम
वहीं इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने लोकल 18 को जानकारी में बताया कि डीएम चित्रकूट के आदेश के बाद आज देव दीपावली पर्व को लेकर हर साल की भांति नगर पालिका कर्वी के द्वारा आतिशबाजी रंगोली और दीपदान का कार्यक्रम रखा गया है. इस बार हम लोगों के द्वारा 21000 दीपक पूरे रामघाट क्षेत्र में जलाए जाएंगे और भव्य आतिशबाजी की जाएगी.

उनका कहना है कि देव दीपावली चित्रकूट के लिए एक महत्वपूर्ण पर है. अगर पूरे रामघाट क्षेत्र की बात की जाए तो यूपी एमपी की सीमा को मिलाकर 50000 दीपक पूरे रामघाट क्षेत्र में जगमग होंगे, जिसमें साधु संत भी दीपदान करेंगे. यह दीपदान मां मंदाकिनी की महाआरती के समय किया जाएगा. इसमें चित्रकूट के अलावा बांदा सट्टा सहित कई आने जगह के श्रद्धालु की बड़ी संख्या में रामघाट पहुंचते हैं. इस भव्य नजारे को देखकर लोग खुश नजर आते हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें



Source link