मथुरा: सर्दी का समय आते हो लड्डू गोपाल के लिए भक्त ऊनी पोशाक खरीदना शुरु कर देते हैं. अगर आप गोवर्धन आ रहे हैं और लाला के लिये पोशाक खरीदना चाहते हैं तो यहां आपको बेहद सस्ती पोशाक मिल जाएंगी. 10 रूपये से शुरू होकर 350 तक की ऊनी पोशाक आपको मिल जाएंगी. सस्ती और आकर्षित होने के कारण भक्त भी यहां से पोशाक ख़रीद रहे हैं. गोवर्धन के सौंख तिराहे पर गिर्राज आर्ट गैलरी पर आपको पोशाक उपलब्ध हो जाएंगी.
10 रूपये से शुरू होकर 350 तक की ऊनी पोशाक
ब्रज एक ऐसा तीर्थ स्थल है, जहां लड्डू गोपाल और भगवान कृष्ण को बाल रूप में पूजा जाता है. यहां के प्रत्येक मंदिर में श्री कृष्ण के बाल रूप की सेवा की जाती है और ऋतुओं के हिसाब से श्री कृष्ण को भोग और उनके पोषक में बदलाव किया जाता है. सर्दी का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है. लड्डू गोपाल के भक्ति सर्दी की पोशाक खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं. विभिन्न प्रकार की पोशाक और ट्रैक सूट लड्डू गोपाल इस बार सर्दी में धारण करेंगे. लड्डू गोपाल सर्दी में हर साल बदल कर पोशाक धारण करते हैं. दुकान संचालक भी ट्रेड के हिसाब से पोशाक लेकर आते हैं. दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को पोशाक बेचते हैं. अगर आप गोवर्धन आ रहे हैं, यहां आपको सुंदर और अच्छी, सस्ती और टिकाऊ पोशाक चाहिए तो आप गोवर्धन की इस दुकान पर जाकर पोशाक खरीद सकते हैं.
ट्रेंड के हिसाब से लड्डू गोपाल के लिए हैं पोशाक
गोवर्धन के सौंख तिराहे पर स्थित गिरिराज आर्ट गैलरी दुकान के संचालक केशव देव ने लड्डू गोपाल की पोशाक के बारे में जानकारी दी. लोकल 18 से बातचीत करते हुए केशव देव ने बताया कि बेहद आकर्षित और सुंदर पोशाक हम लोग इस बार लड्डू गोपाल के लिए लेकर आए हैं. ट्रेड के हिसाब से लड्डू गोपाल को इस वर्ष हम लोग ट्रैक सूट और विभिन्न प्रकार की ऊनी पोशाक धारण करवाएंगे. ग्राहकों का रुझान भी धीरे-धीरे लड्डू गोपाल की पोशाक खरीदने के लिए बढ़ रहा है. दुकान स्वामी केशव देव ने लोकल 18 को यह भी बताया कि ₹10 से लेकर 350 रुपए तक की पोशाक हमारे पास उपलब्ध है. जिस भक्त को पोशाक खरीदनी हो तो वह हमारी दुकान पर आकर पोशाक खरीद सकता है. उन्होंने यह भी बताया की पोशाक के अलावा ऊनी टोपा, ऊनी दस्ताने भी हम लोग लड्डू गोपाल के लिए लेकर आए हैं.
विज्ञापन
