लखनऊ के जानकीपुरम में डायरिया फैला है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार को स्वास्थ्य टीम ने यहां शिविर लगाकर लोगों की जांच की। मरीजों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई। 


Diarrhea spread in Jankipuram at Lucknow patients admitted to Trauma Center area cleaned

अस्पताल में भर्ती मरीज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के सेक्टर-7 में डायरिया फैला है। यहां घरों में गंदा पानी आ रहा है। हर दूसरे घर में मरीज है। रविवार को यहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें लोगों की सेहत की जांच की गई। बीमारों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई है। 

loader

Trending Videos

बताते चलें कि एक दिन पहले शनिवार को यहां डायरिया से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे लोगों में आक्रोश था। इसको देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची। शिविर में लोगों की जांच करके उचित सलाह दी। साथ ही नगर निगम ने सफाई कर्मियों को भेजकर मृतक के घर के आसपास, पार्क व सड़कों के किनारे जमा गंदगी साफ कराई।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *