{“_id”:”672bbed906f9c2ece90dd314″,”slug”:”display-board-closed-passengers-kept-running-in-search-of-coach-orai-news-c-224-1-ori1005-121867-2024-11-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: डिस्प्ले बोर्ड बंद, कोच की तलाश में दौड़ते रहे यात्रीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। ट्रेनों की लेटलतीफी, यात्रियों की भीड़ के बीच झांसी और कानपुर की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनों के कोच डिस्प्ले न होने से यात्रियों को अपने कोचों में पहुंचने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा।
झांसी की ओर से आने वाली पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस, मुंबई से प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस, पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस, ग्वालियर से बरौनी क्लोन छपरा मेल, राप्तीसागर एक्सप्रेस के कोच डिस्प्ले न होने की वजह से यात्रियों को परेशानी हुई। उन्होंने इसकी शिकायत पूछताछ काउंटर व स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में की। टेलीकॉम विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर बीके गुप्ता का कहना है कि नई यात्री शेडो में जल्द ही वह डिस्प्ले लगा दिए जाएंगे जिससे समस्या दूर हो जाएगी।
