{“_id”:”66bfdd246e068e149e023147″,”slug”:”doctors-strike-intensifies-protest-by-closing-opd-gate-orai-news-c-224-1-ka11004-118563-2024-08-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: चिकित्सकों की हड़ताल तेज, ओपीडी का गेट बंद कर किया प्रदर्शन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह मेडिकल कॉलेज के एक गेट को बंद कर चिकित्सकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसकी वजह से कई मरीज लौट गए। कई मरीज दूसरे गेट से अंदर दिखाने पहुंचे। फिर कई मरीजों ने जिला अस्पताल में आकर स्वास्थ्य सेवाएं ली। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भी घटना को लेकर चिकित्सकों में नाराजगी देखी गई। उन्होंने काम तो किया लेकिन काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी किया। सीएचसी में भी हड़ताल के विरोध में काली पट्टी बांधी गई।

Trending Videos

कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी और हत्या के विरोध में रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का आंदोलन जारी रहा। उन्होंने ओपीडी के गेट के बाहर बैठकर नारेबाजी की। शाम को आईएमए व सामाजिक संगठन के लोगों के साथ उन्होंने कैंडल मार्च भी निकाला।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उवैदुल्ला, उपाध्यक्ष डॉ. मुकेश, डॉ. रेनू कुमारी, डॉ. रामेंद्र पचौरी ने कहा कि कोलकाता की घटना से चिकित्सक आहत है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा के लिहाज से हमारी मांगें है। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती जाती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल के चलते आकस्मिक व ओपीडी सेवाएं जारी रही लेकिन कुछ सेवाएं आशिंक रुप से प्रभावित रही। कई आपरेशन टाल दिए गए। चिकित्सकों ने प्राचार्य से भी मुलाकात की। प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया।

निराश होकर लौटे मरीज

केस-1-

कदौरा के कल्लू प्रसाद ने बताया कि वह पेट की समस्या का इलाज कराने आए थे। एक डॉक्टर ने देख तो लिया लेकिन जब उन्हें रिपोर्ट दिखाने के लिए पहुंचे तो वह जा चुके थे। वह पचास किलोमीटर दूर से आए है। बिना इलाज के वापस लौट रहे है।

केस-2-

राजेंद्रनगर की ममता का कहना है कि उनके एक पैर में सूजन है। चलने में दिक्कत होती है। पूरे अस्पताल में भटक लिया लेकिन कोई देखने को तैयार नहीं हुआ। अब देर हो चुकी है। जिला अस्पताल में डॉक्टर मिलेंगे या नहीं पता नहीं। कब हड़ताल समाप्त होगी।

सीएचसी में भी जताया विरोध, नारेबाजी

कालपी। मेडिकल कॉलेज कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ क्रूरता के साथ बलात्कार तथा हत्या की घटना को लेकर सीएचसी कालपी के चिकित्सकों तथा कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए शुक्रवार को संगठन के राष्ट्रीय आह्नान पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर चिकित्सक व कर्मचारी सीएचसी परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने विरोध स्वरूप काली पट्टी बांध रखी थी। उन्होंने नारेबाजी करके गुस्से जाहिर किया। डॉक्टरों तथा कर्मचारियों ने कहा कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ अमानवीय व्यवहार तथा हत्या की घटना से हम लोग बहुत दुखी है। केंद्र सरकार से मांग की है कि डॉक्टरों तथा कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोर कानून बने और कोलकाता में हुए क्रूरतापूर्ण अपराध करने की घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान डॉ. विशाल सचान, कुलदीप सचान, रामजी गुप्ता, किरन राठौर, गणेश, विनोद, प्रखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें