संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:31 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a36ff94d444502723034ed5″,”slug”:”dress-code-for-students-implemented-for-the-first-time-in-bkd-jhansi-news-c-11-jhs1019-819563-2026-06-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: बीकेडी में पहली बार लागू हुआ छात्र-छात्राओं का ड्रेस कोड”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:31 AM IST

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
बुंदेलखंड महाविद्यालय (बीकेडी) ने पहली बार छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू कर दिया है। प्राचार्य का कहना है कि जुलाई के मध्य से ड्रेस कोड का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
बीकेडी जिले का काफी पुराना और प्रतिष्ठित कॉलेज हैं। इसमें पढ़े तमाम विद्यार्थी न सिर्फ राजनीति के क्षेत्र में बल्कि प्रशासनिक पदों पर नाम रोशन कर रहे हैं। बावजूद इसके कॉलेज में अभी तक ड्रेस कोड लागू नहीं हुआ। अब राजभवन से आए सख्त दिशा-निर्देश के बाद कॉलेज प्रशासन ने ड्रेस कोड लागू कर दिया है।प्राचार्य प्रो. एसके राय का कहना है कि तय हुआ है कि छात्र सफेद शर्ट और ग्रे रंग की पैंट होगी। वहीं, छात्राएं ग्रे रंग का कुर्ता और सफेद रंग की सलवार पहनकर आएंगी। पहले छात्र-छात्राओं को ड्रेस पहनकर आने की हिदायत दी जाएगी। इसके बाद कॉलेज में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।