{“_id”:”6ae629210a711ec98c01d837″,”slug”:”etw-news-etawah-news-c-216-1-etw1005-152423-2026-10-31″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: बच्ची की मौत के बाद परिवार को मिली चार लाख की सहायता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:15 PM IST

सैफई। पानी से भरे गड्ढे में गिरकर जान गंवाने वाली डेढ़ वर्षीय बच्ची के परिवार को प्रशासन की ओर से एक महीने के भीतर चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई। शनिवार को एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बच्ची के पिता सत्येंद्र कुमार यादव को चार लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। त्रिलोकपुर गांव निवासी सत्येंद्र कुमार यादव की डेढ़ वर्षीय बेटी अन्वी 20 सितंबर की शाम घर के बाहर बने चबूतरे पर खेल रही थी। वह पास में ही बने करीब तीन फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में गिर गई थी। परिजन उसे आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर ले गए थे। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। (संवाद)

