झांसी। झांसी से चलकर लखनऊ की ओर चलने वाली झांसी-लखनऊ इंटरसिटी को ललितपुर से चलाने की कवायत तेज हो गई है। क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा के प्रस्ताव पर मंडल रेल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। ललितपुर से इंटरसिटी के संचालन संबंधी सभी तकनीकी संसाधनों व उपयोगिता की गुंजाइश तलाशी जाने लगी है।

लखनऊ जाने के लिए सुबह 6:10 बजे चलने वाली झांसी-लखनऊ इंटरसिटी झांसीवासियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेन है। झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने लखनऊ इंटरसिटी को ललितपुर से चलाने का प्रस्ताव रखा है। जिससे संसदीय क्षेत्र ललितपुर से भी लोग सीधे लखनऊ तक यात्रा कर सके। सांसद के प्रस्ताव पर मंडल रेल प्रशासन ने भी कवायद शुरू कर दी है। इंटरसिटी के ललितपुर में मेंटीनेंस व साफ-सफाई के लिए वॉशिंग पिट के अलावा अन्य संरक्षा व सुरक्षा संबंधी सभी बिंदुओं की छानबीन कर रही है। जिससे ललितपुर से गाड़ी का सुगम संचालन करा सके। क्षेत्रीय सांसद अनुराग शर्मा ने बताया कि उन्होंने रेलवे बोर्ड में इंटरसिटी को ललितपुर से चलाने का प्रस्ताव दिया है। शनिवार को सांसद ने ललितपुर में रेलवे के अधिकारियों से भी वॉशिंग पिट बनाने के लिए उपयुक्त स्थान की भी जानकारी ली।

लखनऊ पहुंचना ललितपुरवासियों को होगा आसान

ललितपुर से प्रतिदिन करीब 15 सौ से दो हजार यात्री झांसी आकर सुबह लखनऊ के लिए ट्रेन पकड़ते है। जबकि लखनऊ जाने के लिए नियमित गाड़ियों में पुष्पक और कुशीनगर ललितपुर में रुकती है। जिसमें जगह के अभाव में लोग बसों के जरिए सफर कर झांसी आते है। ऐसे में जब इंटरसिटी ललितपुर से चलेगी तो ललितपुरवासियों को अतिरिक्त गाड़ी की सुविधा मिल सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें