संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:30 AM IST
{“_id”:”67631badf8513ce7cc097414″,”slug”:”elderly-man-dies-due-to-bike-collision-raebareli-news-c-101-1-slko1031-124422-2024-12-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:30 AM IST

सतांव (रायबरेली)। बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग की जान चली गई। हादसे की खबर से परिजनों में रोना पीटना मच गया। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर ग्राम पंचायत के कूटी गोपालदास गांव निवासी कृपाशंकर द्विवेदी (65) बुधवार दोपहर बाद काम से मलिकमऊ चौबारा चौराहे पर गए थे। काम निपटाने के बाद कृपाशंकर साइकिल हाथ में पकड़कर सडक़ पर पैदल घर जा रहे थे। पूरे लाल साहब मजरे हाजीपुर गांव निवासी प्रभात सिंह बाइक से पोरई गांव से लौट रहे थे।
मलिकमऊ चौबारा स्थित ब्लाक कार्यालय के पास बाइक की टक्कर लगने से कृपाशंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से कृपाशंकर को सीएचसी जतुआ टप्पा लाए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कर दिया। जिला अस्पताल से कृपाशंकर को एम्स पहुंचाया गया, जहांं उन्हें दम तोड़ दिया। हादसे के बाद युवक बाइक लेकर भाग निकला। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।