cheap medicines not available Jan Aushadhi Kendras in Varanasi locked reason surprise

वाराणसी के मानसिक चिकित्सालय में बंद पड़ी दुकान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जिले के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर चल रहे जनऔषधि केंद्र पर बुधवार को ताला लगा दिया गया। अब मरीजों को यहां सस्ती दवाएं नहीं मिल पाएंगी। केंद्र संचालन करने वाली कंपनी का कार्यकाल खत्म होने पर इन सभी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में सीएमओ का कहना है कि मरीजों की सहूलियत के लिए बृहस्पतिवार से सभी केंद्रों के ताले खुलवा दिए जाएंगे।

Trending Videos

सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सस्ती दवाएं मिल सकें, इसके लिए जिले में 13 जगहों पर जन औषधि केंद्र खुलवाए गए हैं। इसमें जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, मानसिक अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी परिसर में बने जन औषधि केंद्र से हर दिन मरीजों को सस्ती दवाएं मिल जाती थीं। 

बुधवार को केंद्रों पर ताला लटकता देख मरीज और उनके तीमारदार कुछ समझ नहीं पाए। पूछने पर कर्मचारियों ने केंद्र के बंद होने की जानकारी दी। ड्रग इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि पहले जिस एजेंसी के पास केंद्र संचालन का टेंडर था, उसका कार्यकाल पूरा हो चुका है।

बोले अधिकारी

सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्रों पर ताला बंद करना गलत है। नियमानुसार जब तक दूसरी कंपनी न आ जाए तब तक मरीजों के हित में इसका संचालन करना पड़ेगा। गुरुवार को सभी केंद्र खुलवाए जाएंगे। – डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *