कोंच। राहगीर बनकर आए बाइक सवार दो युवकों ने घर पर मौजूद वृद्ध महिला से पानी मांगा। पानी लाने के लिए वृद्धा घर के भीतर गई तो बाहर बंधा बकरा बाइक पर लादकर युवक फरार हो गए। महिला के बेटे ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के आराजी लेन निवासी सलाउद्दीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे एक बकरा घर के दरवाजे पर बंधा हुआ था जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और उसकी मां से बोले, माता जी गर्मी बहुत है थोड़ा सा पानी पिला दीजिए। सलाउद्दीन ने बताया कि जैसे ही मां घर के भीतर पानी लाने के लिए गई तभी दोनों युवक बकरे को बाइक पर लादकर भाग गए। पानी लेकर बाहर दरवाजे पर आई मां को न तो बकरा बंधा मिला और न ही दोनों बाइक सवार मिले। बेटे ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल बृजेश बहादुर सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
