electrician dead body found on the bridge murder alleged family members blocked Nainital road in Bareilly

लोगों को समझाती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के किला थाना क्षेत्र के गढ़ी निवासी इलेक्ट्रीशियन सचिन की मौत को हत्या बताकर परिजनों ने शनिवार शाम गढ़ी चौकी के पास नैनीताल रोड पर जाम लगा दिया। जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक आवागमन बंद रहा। सीओ प्रथम ने किसी तरह परिवार को समझाया। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर परिजनों ने जाम खोला।

Trending Videos

गढ़ी चौकी निवासी रमेश ठेला लगाकर परिवार पालते हैं। रमेश का बेटा सचिन (21) इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। शुक्रवार रात वह दोस्तों के साथ कहीं पार्टी में गया था। रात डेढ़ बजे हार्टमैन पुल पर उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला था। बाइक भी पास में पड़ी थी। पुलिस ने शव की पहचान के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। फिर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मानकर चल रही थी कि कोई वाहन सचिन की बाइक को टक्कर मारकर चला गया है।






Source link

अभी अभी की खबरें