लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को बिजली खपत के पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। बीते वर्ष गर्मी के सीजन में 12 जून को सर्वाधिक 1983 मेगावाट बिजली खपत दर्ज हुई थी। बृहस्पतिवार 2000 मेगावाट खपत के साथ यह रिकाॅर्ड टूट गया। ट्रांसमिशन इकाई के जिम्मेदारों ने बताया कि जब से गर्मी शुरू हुई है तब से रोजाना रात 9 बजे से खपत का लोड बढ़ना शुरू होता है और 1:30 बजे अधिकतम रहता है। यह लोड एसी, कूलर व पंखे चलने बढ़ रहा है।

बिजली खपत मेगावाट में

15 मई 1676

16 मई 1692

17 मई 1750

18 मई 1855

19 मई 1890

20 मई 1937

21 मई 2000



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *