फतेहाबाद। कस्बे में फिरोजाबाद चौराहे पर ओम साईं अस्पताल में घुसकर मारपीट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अस्पताल स्वामी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। लूटपाट का भी आरोप लगाया है।
फिरोजाबाद जिले के बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी श्यामवीर पुलिस को दी गई तहरीर में राजू, सुखराम, निवासी बरौली थाना फतेहाबाद और सत्यवीर, भारत, निवासी शंकरपुर थाना बसई मोहम्मदपुर को नामजद किया। आरोप लगाया कि आरोपी सोमवार की शाम अस्पताल पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लूटपाट किए।
हमले में डॉक्टर चेंबर में बैठे रणवीर निवासी शंकरपुर का सिर फट गया। श्यामवीर ने हमलावरों पर 45000 रुपये और सोने की चेंन लूटने का आरोप लगाया है। वहीं मारपीट दूसरे पक्ष से राजू का भी सर फट गया। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद बिरेश पाल गिरी ने बताया कि अस्पताल के मालिकाना हक को लेकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष से राजू और दूसरे पक्ष से रनवीर घायल हुए। लूटपाट की घटना गलत है। फिर भी जांच की जा रही है।
