अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो

Updated Thu, 06 Aug 2026 08:00 AM IST

ईपीएस के तहत न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये करने की मांग पर सरकार विचार कर रही है। वहीं, पेंशन गणना की अनिवार्य वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का प्रस्ताव है, जिसे मंजूरी मिलने पर 1 अप्रैल 2027 से लागू किया जा सकता है।


EPFO pension: Minimum Rs 1,000, Rs 7,500 sought; proposal for salary limit of Rs 25,000 approved

EPFO
– फोटो : EPFO



विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत नौकरीपेशा लोगों के लिए न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये प्रति महीना तय है। पेंशनभोगी संगठन इसे बढ़ाकर 7500 रुपये प्रति माह करने की मांग कर रहे हैं। सरकार इस पर विचार कर रही है। इसके साथ ही, वित्त मंत्रालय ने कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) और कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के तहत पेंशन गणना की अनिवार्य कवरेज की सीमा को 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *